रामपुर:थाना सैफनी क्षेत्र में कल देर रात एक 11 वर्ष की नाबालिग बुद्धि,गूंगी बहरी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था और वो घायल अवस्था मे मिली थी जिसको लेकर परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस की तीन टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और पीड़िता को इलाज के लिए भर्ती करा दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विधा सागर मिश्र ने बताया कि थाना सैफनी पर एक महिला के द्वारा आवेदन पत्र दिया गया था कि उसकी नाबालिक बच्ची जो बोलने और सुनने में असमर्थ है उसकी नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है इस सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया और बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया अज्ञात अभियुक्त की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया अभियुक्त की तलाशी के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें घायल अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दान सिंह पुत्र हरपाल सिंह बताया है जो ग्राम खरसोल का ही रहने वाला है जिसकी उम्र 24 साल है और उसके द्वारा यह घटना कारित की गई है।
