थाना तिगांव क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिफ्तार

थाना तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 4 मई को नाबालिक लड़की ने थाना तिगांव में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 3 मई को सुबह जब वह अपने स्कूल में जा रही थी तो रास्ते में दो लड़कों ने उसको खींचकर गाड़ी में बैठा लिया तथा एक सुनसान जगह पर ले जाकर एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिस पर थाना तिगांव में पोक्सो एक्ट व अपहरण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

थाना तिगांव व अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इन्तजार व उसके सहयोगी विकास वासियान गांव चांदपुर थाना छांयसा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग एसेंट गाड़ी को बरामद किया गया है। फॉरेंसिक साइंस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.