लखीसराय में गुरु गोविंद सिंह जी का 359वाँ प्रकाश पर्व कल

लखीसराय(सरफराज आलम)सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359वाँ प्रकाश पर्व कल लखीसराय के पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जो रात 8:30 बजे तक चलेगा।कार्यक्रम के दौरान शबद कीर्तन, अरदास एवं गुरु जी के जीवन और संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा।कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया जाएगा।उक्त जानकारी सिख समुदाय के जाने-माने समाजसेवी हैप्पी सिंह चावला ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.