ऐलनाबाद में 26वां विशाल श्री गणपति महोत्सव 13 सितम्बर से, 16 को विसर्जन के साथ होगा समापन

ऐलनाबाद, 23 अगस्त (एम पी भार्गव) श्री गणेश जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शहर में 26वां विशाल श्री गणपति महोत्सव-2026 धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री गणेश सेवा समिति, ऐलनाबाद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 13 सितम्बर रविवारको विशाल ध्वजा शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे श्री बाला जी धाम बगीची से श्री गणेश मंदिर तक निकाली जाएगी।

14 सितम्बर सोमवार को सुबह 10:15 बजे श्री गणपति मूर्ति स्थापना एवं श्री गणेश जी की कथा होगी। इसी दिन रात्रि 9:15 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध गायिका बबीता सोनी व गायक अभिनव ऐरन भजनों की प्रस्तुति देंगे।

15 सितम्बर मंगलवार को सुबह 10 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भण्डारा तथा शाम 7 बजे से 10 बजे तक श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल ऐलनाबाद द्वारा सुंदरकांड पाठ और रात्रि 10 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में गायक कलाकार मोंटी अग्रवाल व मंगत गुर्जर भजनों से हाजिरी लगाएंगे। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियों का भी विशेष प्रदर्शन होगा।

16 सितम्बर बुधवार को दोपहर 3 बजे श्री गणेश मंदिर से मसीतांवाली हेड तक श्री गणपति मूर्ति विसर्जन यात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।
समिति ने बताया कि इस बार मूर्ति स्थापना कर्ता व ज्योति प्रज्ज्वलित कर्ता मुख्यातिथि समाजसेवी महेश जमालिया होंगे। उत्सव स्थल श्री गणेश मंदिर, ऐलनाबाद रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.