रामपुर: रामपुर मे दिनांक 01.05.2025 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई की शादी में वादी व वादी के साथी के साथ गाली गलौच व मारपीट करने के संबंध थाना शाहबाद पर मु0अ0सं0 103/2025 धारा 115(2)/352/109(1) बीएनएस व 3(2)(V) एससी. एसटी. एक्ट बनाम 1. सोनू यादव पुत्र नन्हे यादव 2. पिंकू यादव उर्फ योगेश यादव पुत्र दर्शन सिंह यादव 3. कंचन यादव उर्फ जुगल किशोर यादव पुत्र रामरहीस यादव 4. प्रमोद यादव पुत्र नन्हे यादव पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा सम्पादिक की जा रही है ।
उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, रामपुर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे तथा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद हर्षिता सिंह के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 02.05.2025 को पतारशी/सुरागरशी व विवेचनात्मक कार्यवाही एवं तकनीकियों का उपयोग करते हुये थाना शाहबाद, रामपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामित अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर टाण्डा रोड ग्राम रूस्तमपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. सोनू यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।
2. पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव उर्फ योगेश यादव पुत्र दर्शन सिंह यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।
3. कंचन यादव उर्फ जुगल किशोर यादव पुत्र रामरहीस यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।
4. प्रमोद यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी ग्राम रूस्तमपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
