थाना गंज, जनपद रामपुर: वांछित अभियुक्त नन्हा गिरफ्तार

रामपुर: पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना गंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त नन्हा पुत्र जलालउद्दीन (निवासी ग्राम काशीपुर आंगा, थाना गंज, जनपद रामपुर, उम्र 36 वर्ष) को दिनांक 18.05.2025 को स्वार बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 104/2025, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर समय से न्यायालय में प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक गौरव दीक्षित

हेड कांस्टेबल 562 अमित कुमार

हेड कांस्टेबल 482 मोहम्मद नदीम

थाना गंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त रवैये का स्पष्ट संदेश गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.