थाना भोट: जानलेवा हमले के मामले में 08 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार और वाहन बरामद

— एसपी के निर्देशन में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लंबा आपराधिक इतिहास भी उजागर

रामपुर, 31 जुलाई 2025। थाना भोट क्षेत्र में वादी और उसके साथी पर जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग और चाकू से हमले के मामले में रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू, मोबाइल फोन और वाहन भी बरामद किए गए हैं।

वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना भोट पर मु.अ.सं. 82/25, धारा 191(2)/191(3)/117(2)/109 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्तों ने एक राय होकर हमला किया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची व बरामदगी:
संदीप पुत्र बलजीत सिंह – ₹500 नकद, नीला iPhone

नरेन्द्र पुत्र ओमपाल – ₹1300 नकद, सिल्वर रियलमी मोबाइल

सिमरन दीप सिंह – एक देशी पिस्टल (.32 बोर) मैगजीन व 4 ज़िंदा कारतूस, बैंगनी iPhone, ₹1000 नकद

आशूतोष उर्फ आशू भंडारी – एक चाकू, आसमानी वीवो मोबाइल, गुलाबी iPhone, ₹900 नकद

समशेर सिंह – ग्रे मोटोरोला मोबाइल, ₹1000 नकद

करन सिंह – सफेद iPhone, ₹1200 नकद

शाहिल – नीला वीवो मोबाइल, काला iPhone, ₹1500 नकद

जयकिशन – नीला वीवो मोबाइल, काला iPhone, एक नाजायज़ चाकू

साथ ही बरामद हुई दो गाड़ियां:

काली स्कार्पियो (UK06BF2512)

काली वर्ना (UP14CC8730)

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व 4/25 के अंतर्गत भी मुकदमे में वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में दर्जनों संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट जैसे मामले शामिल हैं।

सिमरन दीप सिंह, आशू भंडारी, करन सिंह व अन्य के नाम पर 15 से अधिक मामले पहले से ही पंजीकृत हैं। वहीं, जयकिशन व शाहिल जैसे युवकों पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस की तत्परता:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना भोट की टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खूंटाखेड़ा तिराहा से पजाबा की ओर शराब के ठेके के पास घेराबंदी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

रामपुर पुलिस ने दोहराया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.