बिजनौर के नगीना में दो गुलदारों का आतंक, खेत में किसान के सामने आए वन्यजीव

बिजनौर/नगीना।जनपद बिजनौर में गुलदारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगीना क्षेत्र के गांव बघाला में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे एक किसान के सामने अचानक दो गुलदार आ गए।

बताया जा रहा है कि किसान खेत में खेती कार्य कर रहा था, तभी उसने दो गुलदारों को अपनी ओर आते देखा। अचानक सामने आए गुलदारों को देखकर किसान के होश उड़ गए। डर के बावजूद किसान ने हिम्मत जुटाकर खेत में दौड़ते गुलदारों का वीडियो बना लिया।

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुलदार आबादी वाले क्षेत्र में बेखौफ घूमते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई कर गुलदारों को पकड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। Forest विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.