तहसीलदार ने गांवों में बजवाया लाउडस्पीकर, ग्रामीणों से की एसआईआर में बीएलओ के सहयोग की अपील

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

बीजपुर (सोनभद्र)। जरहा न्याय पंचायत के महुली, बीजपुर, डोडहर, सिरसोती, नेमना, जरहा सहित कई गांवों में मंगलवार को दुद्धी के तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने व्यापक भ्रमण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीएलओ और संबंधित कर्मियों से मुलाकात कर प्रगति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तहसीलदार ने बताया कि एसआईआर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। उन्होंने कहा कि पात्र ग्रामीण समय सीमा के भीतर इस शुक्रवार तक अपने फार्म अवश्य भरकर जमा कर दें, ताकि किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम सूची से न छूटे। इसी उद्देश्य से गांव-गांव लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द फार्म भरें और इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें।
कार्य की सुचारू व्यवस्था के लिए तहसीलदार के साथ कानूनगो गंगा सिंह, लेखपाल संतोष यादव, अनिल गुप्ता, अरुण कनौजिया, बीएलओ सिंधु मिश्रा, शालिनी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से अभियान में लगे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.