टपूकड़ा: पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा लोगों का गुस्सा

टपूकड़ा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर टपूकड़ा कस्बे में आक्रोश देखा गया। कस्बावासियों ने इस कायराना घटना के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर शांति पूर्वक प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
पूर्व विधायक मामनसिंह यादव के नेतृत्व में नागरिकों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पहलगाम के आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई।

पूर्व विधायक ने जताई घटना पर नाराज़गी
पूर्व विधायक मामनसिंह यादव ने कहा कि पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों से उनकी जाति पूछकर सिर्फ हिंदू होने के कारण गोली मारी गई, यह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह मानवता के खिलाफ अपराध है और इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

भाजपा नेताओं व स्थानीय लोगों की भागीदारी
ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, डॉ. जयप्रकाश, रमेश जांगिड़, टीटू गर्ग, रामकिशन, एमपीएस नेहा गोयल, नरेश जांगिड़ सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.