ऐलनाबाद , 05 जून( एम पी भार्गव ): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीरवार को जिला जेल में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत जिला जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने पौधारोपण किया। उन्होंने जेल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है इसलिए उससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए । पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाए। इसके साथ ही उसकी देखभाल भी करने की अपील की ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके और जिले को हरा भरा बनाया जा सके। इस दौरान जेल परिसर में स्टाफ सदस्यों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
