सूर्यकांत ने एमडीयू रोहतक में गुरु प्रो. रणबीर सिंह के चरण छू लिए आशीर्वाद, कभी इसी यूनिवर्सिटी में वीसी से जबरन दिलवाया गया था इस्तीफा

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, ने एमडीयू रोहतक में अपने गुरु प्रो. रणबीर सिंह का चरण छूकर आशीर्वाद लिया – इसी यूनिवर्सिटी के उदंड छात्रों ने तत्कालीन वीसी रिटायर्ड जनरल अग्रवाल से बदतमीजी कर उनका इस्तीफा लिखवा लिया था। संस्कार अपने-अपने।

सूर्यकांत ने एमडीयू रोहतक से एलएलबी की थी। वे यूनिवर्सिटी के अलूमुनि समारोह में चीफ गेस्ट थे। तभी उन्होंने अपने गुरु प्रो. रणबीर सिंह का आशीर्वाद लिया।

अब चर्चा उदंड छात्रों की। मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने के विरोध में एमडीयू के उदंड छात्रों ने तत्कालीन वीसी अग्रवाल साहिब के दफ्तर में जबरन घुसकर उनका इस्तीफा लिखवा लिया। अब भाई, वीसी साहिब ने तो मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की थी।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.