पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना पटवाई और थाना सि0ला0 का आकस्मिक निरीक्षण

रामपुर :  थाना पटवाई का आकस्मिक निरीक्षण

आज दिनांक 21.01.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ थाना पटवाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट, मालखाना रजिस्टर आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

 

21 जनवरी 2025: थाना सि0ला0 का अर्धवार्षिक आकस्मिक निरीक्षण

आज दिनांक 21.01.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना सि0ला0 का अर्धवार्षिक आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, रजिस्टर नं08, मालखाना रजिस्टर आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना आदि का निरीक्षण किया तथा थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनो के नियमानुसार निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इस दौरान प्र0निरी0 सि0ला0 मौजूद रहे ।

 

महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी और बीट रजिस्टर की जाँच

आज दिनांक 21.01.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा महिला बीट के सुदृढीकरण हेतु सर्किल नगर, मिलक व शाहबाद क्षेत्र के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी तत्पश्चात महिला बीट अधिकारियों के बीट रजिस्टर चेक किये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रभारी विशेष महिला सुरक्षा दल भी मौजूद रहे ।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.