रामपुर। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना मिलकखानम/अजीमनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ–सफाई, अभिलेख प्रबंधन, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना, बीट सूचना, सीसीटीएनएस फीडिंग तथा विवेचना से संबंधित अभिलेखों की गंभीरता से जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने, थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और जनता की समस्याओं के तत्पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की समग्र व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
