रामपुर भाजपा कार्यलय पर सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन

रामपुर. अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर सुंदरकांड का पाठ पंडित अवधेश शर्मा द्वारा गणपति वंदना के साथ प्रारंभ किया गया। पार्टी के खचाखच भरे हुए हाल में पूरी भक्ति और उल्लास के साथ में सुंदरकांड का पाठ का गायन एवं श्रवण किया गया।श्री राम एवं बालाजी के भजन एवं दौहा श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि।

Sunderkand lesson was organized at Rampur BJP office.बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार। जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व अध्यक्ष पैक्स फेड सूर्य प्रकाश पाल,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, सहित जिले के पदाधिकारी ने भक्ति रस की मस्ती में गोते लगाए — भजन और दोहे की धुन पर तालियां बजा बजाकर श्री राम  और श्री हनुमान के गुण गाये आरती की गई।जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कार्यालय उपयोग के लिए बोलोरो गाड़ी समर्पित की एवं विधि विधान से उसका पूजन कराया।इस अवसर पर पूरे जनपद से आए हुए 500-600 कार्यकर्ताओं ने भोजन प्रसाद का आनंद लिया।अवसर पर राजकुमार भाई साहब, अजीत भाई साहब, अभय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, बीना भारद्वाज, कपिल आर्य ,अशोक बिश्नोई, प्रेम शंकर पांडे, राजीव मांगलिक, सतनाम सिंह, हरीश गंगवार, मोहन लोधी, महेश मौर्या, राजकुमार चौहान, हरिओम मोर्य, सौरभ पाल सिंह, महा सिंह राजपूत, सुरेश बाबू गुप्ता, ऋषि पांडे, पंकज लोधी, दिनेश शर्मा, सुनीता सिंह सैनी, शकुंतला लोधी, पारुल अग्रवाल, प्रतिभा, अवधेश शर्मा, राजू शर्मा, कपिल गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.