जनपद बदायूँ में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने सुधांशु कुमार

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की दिनांक 05 नवंबर 2023 को जनपद झाँसी में एक आम सभा आहूत की गयी थी जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारीगण पहुँचे थे।  बैठक में जनपद बदायूँ के शाखा अध्यक्ष सुधांशु कुमार को प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, जनपद न्यायालय बदायूँ में नियुक्त श्रीमती शिल्पा चौहान को प्रांतीय संयुक्त सचिव पद् पर मनोनीत किया गया।
उक्त बैठक में कर्मचारियों के तीन संघो को मिलाकर एक महासंघ बनाया गया जिसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नृपेंद्र सिंह जी को नमित किया गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.