सुदर्शन राष्ट्र निर्माण फाउंडेशन का बढा कुनबा, मोदीनगर तहसील क्षेत्र में कई पदाधिकारियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र 

मोदीनगर – सुदर्शन राष्ट्र निर्माण फाउंडेशन के तत्वाधान में मोदीनगर कादराबाद में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सुदर्शन राष्ट्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी डाॅ पवन आर्य व राष्ट्रीय महासचिव मुकेश पाण्डेय व अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। जहां पर उन्हें पटका पहनाकर, सम्मानित किया गया। जिसके बाद फाउंडेशन की उपलब्धि व फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यो की चर्चा की गई। और मोदीनगर में फाउंडेशन की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिसमें अवधेश शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता और जितेन्द्र उज्जवल को जिला मंत्री व विशाल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस मौके पर काफी संख्या में आम और खास लोगों ने शिरकत की। और साथ ही फाउंडेशन के साथ, कंधे से कंधा मिलाकर, संगठन को मजबूत करने के लिए, तन मन धन से सहयोग करने की घोषणा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.