‘गगनयान मिशन’ की टेस्ट फ्लाइट की सफल लांचिंग, अंतरिक्ष के क्षेत्र में ISRO की बड़ी उड़ान

नई दिल्ली। ISRO ने ‘गगनयान मिशन’ की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही भारत ने स्पेस सेक्टर में एक नया इतिहास रच दिया है. वहीं, महज आधे घंटे में मिशन के लिए फिर से तैयार होना अपने आप में एक इतिहास रचने वाली बात है.
गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान के परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। शुरुआती तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के बाद सुबह 10 बजे क्रू मॉड्यूल को लेकर इसरो के रॉकेट ने उड़ान भरी और क्रू मॉड्यूल के परीक्षण को सफलतापूर्व पूरा किया। पहले तो सुबह सात बजे से शुरू होने वाली परीक्षण उड़ान का समय बदला गया फिर लॉन्चिंग से ठीक पांच सेकेंड पहले रोक दिया गया।

इसके बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि तकनीकी खामियों की वजह से इसे फिलहाल टाला जा रहा है। व्हीकल पूरी तरह से सुरक्षित है। तकनीकी खामियों को दुरुत करने के बाद सुबह 10 बजे इसे लॉन्च किया गया और इसने टेस्ट के सारे मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.