आदेशों की अवहेलना कर रहा है सब रजिस्ट्रार कार्यालय मोदीनगर
प्राईवेट लड़के के हाथो में सरकारी कागजातरजिस्ट्रार कार्यालय में गैरकानूनी काम कर प्राईवेट कर्मचारी ने अर्जित की बड़ी सम्पत्ति
गाजियाबाद : मोदीनगर में, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी रखने पर, अधिवक्ताओं में भारी रोष है,अधिवक्ताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार काले कारनामों को सब रजिस्ट्रार द्वारा, प्राइवेट कर्मचारी रख कर तहसील में खूब लूट की जा रही है। वकीलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विकास शर्मा नाम का लड़का। जो तकरीबन 10 साल से भी अधिक समय से तहसील मोदीनगर में रजिस्टरी आफिस में, कम्प्यूटर पर पेपर स्कैन करने का काम करता है। और विकास शर्मा द्वारा आफिस में सरकारी कागजो से छेड़छाड़ कर लोगों से मोंटी रकम वसूलने का काम करता है। और ना देने पर लोगों के कागजों में गलती बताकर लोगों को परेशान कर अवैध धन उगाही करने का कार्य करता है। जिसके चलते विकास शर्मा ने कुछ ही समय में काफी अवैध सम्पत्ति अर्जित कर ली है। वकीलों ने विकास शर्मा की मनमानी के बाद, एक हफ्ते पहले भ्रष्टाचारी विकास शर्मा को हटाने के लिए शिकायती पत्र दिया। और उन्हें रजिस्ट्रार द्वारा आश्वासन भी दिया गया था। कि विकास को हटा दिया जाएगा। लेकिन भ्रष्टाचारी का दबदबा देखिए। शिकायत के बाद भी विकास को हटाया नहीं गया। बल्कि लगातार उस से सरकारी काम कराते रहे। जिसकी वीडियो वकीलों ने बनाई है। और उसके बाद आज वकीलों का गुस्सा रजिस्ट्रार पर फुट पड़ा। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार साहब को चेतावनी है कि अगर विकास को नहीं हटाया गया। तो तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अब सोचने वाली बात यह है कि एक लड़का जो तहसील में, ना कोई सरकारी कर्मचारी है, ना कोई संविधान कर्मी है। सिर्फ एक प्राईवेट आदमी है। उसके बावजूद भी उसको हटाने के लिए, रजिस्ट्रार साहब न जाने किस लालच में,तैयार नहीं है। और विकास शर्मा के खिलाफ, भ्रष्टाचार व शिकायत का यह कोई नया मामला नहीं है। इस से पहले भी इसके खिलाफ कई बार शिकायत की गई। लेकिन आजतक विकास का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया। क्योंकि अधिकारी का सर पर हाथ है। और मिल जुलकर माल बटोरने का काम किया जाता है। वो बात अलग है कि कुछ काम विकास अपने खुद के स्तर से करता है। जिसकी भनक रजिस्ट्रार साहब तक को भी नहीं लग पाती है। हालांकि यूपी सरकार का भी सख्त आदेश है कि कोई भी प्राईवेट आदमी, सरकारी आफिस में काम नहीं करेगा। अब देखना होगा कि इस भ्रष्टाचार की लडाई में वकील जीत पाते हैं। या इस बार भी विकास शर्मा का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
