रामपुर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

रामपुर: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. सुनीता के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत छात्राओं के लिए हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. इफ्तेखार अहमद कादरी रहे। कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर सबीहा परवीन ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाई और बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

मुख्य वक्ता डॉ. इफ्तेखार अहमद कादरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 में हेल्पलाइन नंबरों पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

इस अवसर पर डॉ. यामिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनने की आवश्यकता है, क्योंकि सरकार ने उनकी सुरक्षा एवं प्रगति के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रो. सबीहा परवीन, प्रो. अनीता देवी, डॉ. रजिया, डॉ. सोनू पूरी, डॉ. नागेंद्र पाल, डॉ. जया, डॉ. कासिम, डॉ. योगेश चन्द्र, डॉ. यामिनी, और डॉ. प्रतिभा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। व्याख्यान में लगभग 30-35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.