स्कूल फीस पर सख्ती: डीएम के निर्देश—नियमों के तहत ही शुल्क लें, अभिभावकों पर न डालें दबाव

रामपुर। निजी स्कूलों द्वारा प्रवेश के समय किताबें, ड्रेस आदि के नाम पर अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतों के बीच जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित नियमों के अनुसार ही शुल्क लिया जाए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए।

इसके साथ ही डीएम ने स्कूली वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने और चालकों का सत्यापन शत-प्रतिशत कराने के निर्देश भी दिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

बैठक में अंजलि अग्रवाल सहित विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.