आवारा सांड का आतंक: गाजियाबाद के मोहम्मदपुर कदीम गांव में ग्रामीणों में दहशत

गाजियाबाद: तहसील मोदीनगर के मोहम्मदपुर कदीम गांव, ब्लॉक मुरादनगर में इन दिनों एक आवारा सांड का आतंक देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सांड खेतों और गलियों में अचानक लोगों पर हमला कर देता है, जिससे किसानों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है।

किसानों का कहना है कि पहले यह सांड खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाता था और किसी तरह उसे खेतों से भगाया जाता था, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि किसान खेतों में काम करने से भी डरने लगे हैं। कई बार यह सांड लोगों पर हमला कर देता है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस सांड को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा गया तो किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पूरे गांव में सांड के आतंक के कारण लोगों में भय का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.