दिल्ली में शिक्षा सुधार की ओर कदम: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सख्त रुख

सरकारी स्कूल में अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री की नाराजगी

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित एक सरकारी स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में पीने के पानी की कमी, शौचालयों की गंदगी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर गहरी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए, यह साफ संकेत है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गंभीर है।

निजी स्कूल की मनमानी फीस पर सख्त रुख

एक निजी स्कूल द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और छात्रों को स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC) देने पर अभिभावकों ने विरोध जताया। इस मामले में भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिना विभागीय अनुमति कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता।

यूपी के अभिभावकों को भी जागरूक होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सक्रियता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल से जहां दिल्ली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है, वहीं उत्तर प्रदेश के अभिभावक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसी तरह की सख्ती की अपेक्षा कर रहे हैं, ताकि वहां भी निजी स्कूलों की फीस वसूली पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.