ऐलनाबाद, 14 फरवरी(एम पी भार्गव) बड़ागुढ़ा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नागोकी में एससीईआरटी, गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में गणित अध्यापक स.मनप्रीत सिंह गिल एवं विज्ञान अध्यापक स.रणबीर सिंह गिल के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में स्टेम (एस.टी.ई.एम) मेले का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यापक कश्मीर कंबोज ने बताया कि कार्यक्रम में एसएमसी उप प्रधान वीरपाल कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य मिल्ख राज कंबोज ने की। प्रदर्शनी में सहायक खंड संसाधन समन्वयक लीलू राम ने आब्जर्वर की भूमिका निभाई। इस मेले में विद्यार्थियों द्वारा साइंस एवं गणित विषयों में विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल्स तैयार किए गए जिनकी आए हुए मेहमानों एवम् आब्जर्वर ने अवलोकन करते हुए खूब प्रशंसा की।
इस मौके पर अध्यापक शीशपाल स्वामी, राजमल, स.जसबीर सिंह, सतवीर कौर, सनप्रीत कौर प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद, सरोज बाला, डॉ.विनोद कुमार, चरण सिंह, जितेंद्र एवं एसएमसी सदस्यों सहित समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
