भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने 55 किसानों को सम्मानित किया

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने जिले की सभी तहसीलों और कस्बों से आए 55 किसान साथियों को सम्मानित किया। रविवार दोपहर 12:30 बजे भाकियू कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उन किसानों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2024 के सभी आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई और आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हसीब अहमद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इन किसानों के सहयोग से कई आंदोलन सफल हुए और किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से किसानों में आत्मबल और जागरूकता बढ़ेगी।

हसीब अहमद ने यह भी बताया कि इस बार जिले में किसी किसान ने पराली नहीं जलाई, जिससे मुकदमे दर्ज होने से भी राहत मिली है। किसानों ने पराली जलाने के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता दिखाई और सरकार की नीतियों का पालन किया।

प्रदेश महासचिव ने बाढ़ प्रभावित किसानों की सूची बनाने और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में किसानों के योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर राहत खान, सरदार लखविंदर सिंह गिल, चौधरी अजीत सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, दीप चंद प्रधान, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद मुस्तकीम, बाबूराम लोधी, अशोक सागर, रामवीर सिंह गुर्जर, इरशाद अली, सोमपाल लोधी, अमृत पाल भिंडर, खेमपाल, गुलाम मोहम्मद, फैजान मियां, डॉक्टर नाजिम, शबाब, नल सिंह यादव, दरबारी लाल शर्मा, नौशाद अली, तौकीर अहमद, रामोतार, नरोत्तम, राम बहादुर यादव, डॉक्टर फईम, डॉक्टर नूर आलम सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.