दिल थाम कर देखिए… शादी में स्टेज धड़ाम, आशीर्वाद के बीच दूल्हा-दुल्हन और मेहमान नीचे गिरे
बलिया।
शादियों का सीजन चल रहा है और लोग धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, लेकिन जरा संभलकर! स्टेज पर फोटो खिंचवाने और आशीर्वाद लेने से पहले एक बार स्टेज की मजबूती जरूर परख लें। ऐसा न हो कि खुशी का माहौल पलभर में अफरा-तफरी में बदल जाए।
बलिया में आयोजित एक विवाह समारोह में ऐसा ही हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया, जब दूल्हा-दुल्हन शाही सोफे पर विराजमान थे और मेहमान उन्हें आशीर्वाद दे रहे थे, तभी अचानक स्टेज धड़ाम से गिर पड़ा। देखते ही देखते सभी लोग नीचे जा गिरे। इस हादसे में बलिया के एक भाजपा नेता भी गिरने वालों में शामिल रहे।
स्टेज की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि वजन पड़ते ही वह भरभराकर गिर गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बाद में कार्यक्रम फिर से सामान्य माहौल में संपन्न कराया गया।
लोगों ने ठेकेदार एवं आयोजक पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शादी जैसे पवित्र और महत्वपूर्ण अवसर में इस तरह की लापरवाही बेहद निंदनीय है।
शादी में जाएं तो स्टेज पर चढ़ने से पहले संभलकर,
और आयोजक भी ध्यान रखें — मेहमान आएं आशीर्वाद देने,
गिरकर चोट खाने नहीं!
पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री को सरेआम पीटा गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहैल अफरीदी को पाकिस्तान सेना के इशारे पर बेरहमी से पीटा गया
हालात और खराब होने के आसार
