सपा नेता आज़म खां को आठ साल पुराने सेना पर दिए बयान वाले मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी किया

  • रिपोर्ट : शाहबाज़ खान

रामपुर। आठ साल पुराने विवादित बयान मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां को एमपी–एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। आज़म खां की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए कराई गई।

यह मुकदमा भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जून 2017 को सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि आज़म खां ने सेना के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिससे सेना की छवि और मनोबल को ठेस पहुँचती है।

करीब आठ वर्षों तक चली सुनवाई, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद कोर्ट ने माना कि आरोप साबित नहीं होते। इसके बाद न्यायालय ने आज़म खां को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

इस फैसले को आज़म खां के समर्थक राहत भरा कदम मान रहे हैं और इसे न्याय की जीत बता रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.