स्वयं एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने परेड़ ग्राउंड में पंहुचकर सप्ताहिक जनरल परेड़ की सलामी लेकर परेड़ का निरीक्षण किया 

पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में खुला दरबार लगाकर,पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर तुंरत प्रभाव से निदान किया 

ऐलनाबाद 6 मई ( एम पी भार्गव ) सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाइन में सप्ताहिक जनरल परेड़ की सलामी लेकर परेड़ का निरीक्षण किया । निरीक्षण उपरांत पुलिस जवानों को शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहने तथा अनुशासित रहने के लिए परेड़ करवाई गई । इस अवसर पर पुलिस जवानों की शारीरिक फिटनेस की जांच करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर नियमित रूप से योगा अभ्यास करना चाहिए । उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी भागदौड़ भरी होती है,इसलिए प्रत्येक पुलिस कर्मी को प्रतिदिन योगा अभ्यास कर अपने आप को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रखना चाहिए । उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है । जनरल परेड़ के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस द्वारा सभी थानों में आवंटित डायल-122,राईडर,पीसीआर व अन्य वाहनों को गहनता से चेकिंग करने उपरांत पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए की सरकारी गाड़ियों को अपनी गाड़ी की तरह रखें,तथा समय-समय पर गाड़ियों की मेंटेनेंस करवाना सुनिश्ति करें । यदि भविष्य में किसी भी गाड़ी की सही तरीके से मेंटेनेंस या साफ सफाई नही पाई गई तो संबंधित थाना प्रभारी,वाहन चालक व गाड़ी में तैनात इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने गाड़ियों पर तैनात इंचार्ज व सहायक स्टाफ से कहा कि आधुनिकता के इस युग में अपने आप को पूरी तरह से अपडेट रखें तथा गाड़ियों में लगे आधुनिक यंत्रों के बारे में प्रत्येक पुलिस कर्मचारी निपुण होना चाहिए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर मौका पर पंहुच कर तुरंत सुलझाया जा सके । पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए । पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा समाज हित में कार्यो करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा प्राथमिकात के आधार पर उनकी सुनवाई कर शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने की कोशिश करनी चाहिए । थाना व चौकियों से आने वाले अनुसंधानकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी अनुसंधानकर्ता का कार्य पेंडिग नही होना चाहिए । उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी जन सेवा का बेहतरीन माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी कर समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि के लिए काम करना चाहिए ।
जरनल परड़े उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में बैठकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर तुरंत प्रभाव से उनका निदान करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारी को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य को पाने के लिए दिन रात मेहनत में लग जाना चाहिए । पुलिस कर्मियों को बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी पहली प्राथमिकता । पुलिस अधीक्षक ने जरनल परेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो से कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा तथा काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस जवानों को मिलकर काम करना होगा । पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगा,सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जीरो टॉलरेंस निती के तहत नेक नियति व ईमानदारी से काम कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.