संविधान दिवस पर सपा जिला अध्यक्ष ने कंबल वितरण किए

रामपुर.समाजवादी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वाहिनी की ओर से एक संविधान दिवस पर गोष्टी आयोजित की गई, ग्राम निस्बी में मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल मौजूद रहे और राम बहादुर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव द्वारा कंबल वितरण कराए गए।

वहीं जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल द्वारा विधवाओं को कंबल वितरण किया गया और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के बारे में लोगों को समझाया गया और बताया गया काफी संख्या में लोग आस पास के गांव के मौजूद रहे, समाजवादी पार्टी के नेता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल सहित निसार भाई आमिर खान भाई रिजवान खान ग्राम निसबी से हीरालाल प्रताप सुधीर तेजपाल ग्राम सबिया से पिंटू यादव आदि मौजूद रहे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.