सोनभद्र: नमामी गंगे परियोजना के तहत खोदे गए गड्ढे को ग्रामीणों ने खुद भरा

सोनभद्र (बीजपुर);। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती में नमामी गंगे योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद छोड़े गए गड्ढों से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव / विरेन्द्र कुमार

सोनभद्र (बीजपुर);। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती में नमामी गंगे योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद छोड़े गए गड्ढों से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मजबूर होकर ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर गड्ढे भरकर रास्ता सुगम बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि मेन रोड से राजबली गौड़ के घर तक जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे गए थे, जिनकी वजह से आवागमन मुश्किल हो गया था। बारिश के दौरान यह रास्ता और भी कीचड़युक्त हो गया था। ग्रामीणों राजबली गोंड, शंखलाल गोंड, जयसिंह गोंड, रामसिंह गोंड, राजलाल गोंड, श्यामनाथ पनिका, अशोक पनिका, सुनील भारती, जिन्दलाल गौड़ ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।आख़िरकार ग्रामीणों ने खुद फावड़ा और कुदाल उठाकर गड्ढों में मिट्टी भरकर रास्ते को दुरुस्त किया।
इस संबंध में नमामी गंगे परियोजना के पीएम प्रहलाद कुमार ने कहा कि जल्द ही शेष गड्ढों की भराई व सड़क की ढलाई का कार्य पूरा कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.