सोनभद्र: कड़ाके की ठंड में यूको बैंक ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल (सोनभद्र)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए यूको बैंक, घोरावल शाखा के कर्मचारियों ने स्थानीय असहाय और जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य ठंड से बचाव और समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना था।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार, सह शाखा प्रबंधक अरुण कुमार चतुर्वेदी सहित बैंक के समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, कार्यक्रम में बैंक के विधिक सलाहकार प्रयाग दास (एडवोकेट), नगर पंचायत घोरावल के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में राहत की भावना पैदा हुई और यूको बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दिखाया गया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.