सोनभद्र: आधी रात में परंपरा पर वार, बदमाशों ने जला दी पहले ही होलिका

रायपुर(सोनभद्र)। सरईगढ़ ग्राम पंचायत में देर रात होलिका दहन से जुड़ी सामग्री को कुछ लोगों द्वारा आग के हवाले किए जाने का आरोप सामने आने के बाद गांव का माहौल गरमा गया। सुबह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। परंपरा से जुड़े स्थल के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लोगों ने इसे सुनियोजित कृत्य बताया।
सूचना पर रायपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.