सोनभद्र: चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चुनाव अधोहस्ताक्षरी स्तर से नामित अधिकारी डॉo प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी परिसर में आयोजित किया गया।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शाखा सोनभद्र के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन महा संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजाराम दुबे के देखरेख में कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष पद पर श्री देवमुनि सिंह तथा जिला मंत्री पद पर श्री राकेश सोनकर का निर्विरोध चयन किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.