सोनभद्र: ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का चुनाव अधिवेशन सम्पन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। विकास भवन परिसर सोनभद्र में ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का चुनाव अधिवेशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से मुख्य अतिथि के रूप में शैलेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में क्रांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी महासंघ, राजाराम दुबे जिला अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी महासंघ, अनंत कुमार सिंह एडीओ, श्याम बिहारी लेखाकार, देवानंद पाठक और यतीश पांडेय शामिल रहे।
चुनाव प्रक्रिया के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सखाराम को जिला अध्यक्ष, शिवप्रसाद बाबू को जिला मंत्री, विंध्यवासिनी मिश्र को परिषद उपाध्यक्ष, लहरी को संरक्षक, साधना सिंह और निपटी सिंह को कोषाध्यक्ष, तिलेश्वर बाबू को संगठन मंत्री तथा यतीश पांडेय और वीरेंद्र कुमार निषाद को संयुक्त मंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कर्मचारी हित में कार्य करने और संगठन की जिम्मेदारी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। अंत में क्रांति सिंह और शैलेंद्र विक्रम द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.