सोनभद्र: धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू, एसडीएम ने किया शुभारंभ

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)। 1 नवंबर से जिले में धान क्रय की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। घोरावल तहसील क्षेत्र में लगभग 12 से 13 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से गल्ला मंडी घोरावल स्थित क्रय केंद्र का उद्घाटन उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। बताया कि इस वर्ष सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
खरीद प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जिसका सत्यापन लेखपालों और एसडीएम कार्यालय के माध्यम से किया जा रहा है। एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि किसी किसान को पंजीकरण या खरीद में कोई दिक्कत आती है तो वे सीधे तहसील कार्यालय में सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। अधिकारियों ने सभी किसानों से अपील की कि वे अपने-अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर धान की आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर एएमओ दीपक वशिष्ठ, मार्केटिंग इंस्पेक्टर वीर अर्जुन समेत कई स्थानीय किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.