सोनभद्र: वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने बजवाई डुगडुगी

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने डुगडुगी बजवाते हुई मुनादी की कार्रवाई की। पुलिस ने चेतावनी देते हुए की आरोपी नियत समय के भीतर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ तो आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उपनिरीक्षक रामज्ञान यादव ने बताया कि अभियुक्त अमित मौर्या, पुत्र संतोष मौर्या, निवासी ग्राम नौगवां पेढ़, थाना घोरावल की तलाश की जा रही है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर माननीय सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पॉक्सो न्यायालय सोनभद्र द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत आदेशिका जारी की गई थी। उक्त आदेश के अनुपालन में थाना घोरावल पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। निरीक्षक अपराध शमशेर यादव और पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर तथा सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर मुनादी कराते हुए न्यायालयीय उद्घोषणा की गई।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.