सोनभद्र: प्राथमिक विद्यालय में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ, अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव 

सोनभद्र। जनपद के घोरावल क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की साप्ताहिक श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, ग्राम प्रधान सियाराम यादव एवं विद्यालय प्रभारी सुनील कुमार मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और सुशासन की अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और बच्चों को प्रेरणादायी संदेश देते हुए सुशासन के महत्व को सरल शब्दों में समझाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.