सोनभद्र: एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल ‘संपूर्ण’ के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल “संपूर्ण” पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंडों से कुल 1500 प्राथमिक शिक्षकों ने आठ चरणों में सहभागिता की। सत्रों के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, नैतिक शिक्षा व मूल्यबोध, जीवन कौशल, उर्दू भाषा शिक्षण, कला एवं संगीत, साइबर सुरक्षा, पुस्तकालय, गणित शिक्षण, कक्षा कक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन तथा एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी सुनील कुमार मौर्या, नोडल प्रवक्ता मनोज सिंह सहित राजेश मौर्य, नीरज शर्मा, सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, शंकर सिंह, हरिवंश सिंह, हीरालाल प्रजापति, शबनम, जयेंद्र शंकर मिश्र और अवधेश सिंह ने संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.