सोनभद्र: राम जन्म उत्सव पर झूम उठा जनसमूह, दूदहिया माता मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर

  • रिपोर्ट: रघुराज सिंह

बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर स्थित प्राचीन दूदहिया माता मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय राम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने फल, फूल, खिलौने और चॉकलेट लुटाकर अपनी आस्था व्यक्त की।

सोहर और बधाई गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राम मोहन दास रामायणी ने मनु की कथा को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनके द्वारा गाए गए भजन “सांवली सूरत पे दिल दीवाना हो गया” पर पूरा पंडाल झूम उठा।

कथा के दौरान भगवान मनु, विष्णु दर्शन, साधना और जीवन में चरित्र की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन पर हनुमान चालीसा का पाठ, नव कन्याओं का पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही आयोजन में शामिल अतिथियों और सहयोगियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.