सोनभद्र: बाईक से घर लौट रहे भाई की गर्दन पर चाकू रख बदमाशों ने की बहन से लूटपाट, मचा हड़कंप

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव 

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से सलखन से रॉबर्ट्सगंज दवा लेने जा रही थी। रास्ते में स्टेट हाईवे पर टोल प्लाजा के पास वह लघुशंका के लिए रुकी, तभी झाड़ियों से अचानक तीन से चार अज्ञात युवक निकलकर उन पर टूट पड़े। अभियुक्तों ने महिला के भाई को धारदार हथियार से डराकर रोक लिया और महिला से गहने, नगद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता के भाई का आरोप है कि घटना के दौरान उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वही घटना की जानकारी होने पर सांसद छोटेलाल खरवार भी कार्यकर्ताओ संग मौके पर जा पहुंचे और त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.