सोनभद्र: सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध का इलाज के दौरान निधन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। थाना घोरावल क्षेत्र के खरूआव चट्टी में 13 जनवरी को लगभग 3 बजे सड़क दुर्घटना में घायल लचिया (पत्नी स्वर्गीय प्यारे), निवासी ग्राम खरुआव, उम्र करीब 70 वर्ष, को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय लोढ़ी, सोनभद्र रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई।

अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर 14 जनवरी 2026 को मर्चरी हाउस लोढ़ी में पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई उप निरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव, थाना घोरावल द्वारा संपन्न की गई।

 

khabre junction

1 Comment
  1. zoritoler imol says

    Thank you for some other informative blog. Where else may just I get that type of information written in such an ideal way? I have a project that I am just now operating on, and I have been at the glance out for such information.

Leave A Reply

Your email address will not be published.