सोनभद्र: डायट सभागार में कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के निर्देशन में हुआ। इस आयोजन में डायट प्रवक्ता, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रदर्शनी में कृषि एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न नवाचारी मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। इसमें श्रीअन्न आधारित फसलों, मसाला उत्पादक राज्यों, वर्षा जल संचयन, वैश्विक ऊष्मन, औषधीय पौधों के उपयोग सहित कई विषयों पर मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रदर्शनी का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. सुनील कुमार मौर्या, हरिबंश सिंह और राजेश मौर्या द्वारा किया गया। अवलोकन के उपरांत प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, शंकर सिंह, डॉ. अरमा देवी, जयेंद्र शंकर मिश्र, मनोज सिंह, अवधेश सिंह, समजर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.