पुलिस लाइन सिरसा में जवानों को आधुनिक हथियारों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया 

ऐलनाबाद , सिरसा ( एम पी भार्गव ,)पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस जिला के विभिन्न थानों, चौकियों,पुलिस लाइन व अन्य यूनिटों में तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियारों को संचालित करने के लिए पुलिस लाइन सिरसा के प्रांगण में 5 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है । प्रशिक्षण के दौरान पुलिस जवानों को हथियारों को चलाने तथा उनके रख रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस जवानों को अत्याधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी देना है ताकि किसी भी विषम परिस्थिति के दौरान मोर्चा संभालकर अत्याधुनिक हथियारों को भली भांति उपयोग व संचालन कर सके । बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाईन सिरसा में दिए गए प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिकों द्वारा पुलिस जवानों को स्वचालित हथियारों के बारे में बारिकी से जानकारी दी जा रही है । जिला पुलिस की और से पुलिस लाईन सिरसा में आयोजित ट्रेनिंग के दौरान एसएलआर, पिस्टल और एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों से जवानों को अवगत कराया तथा आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करना सिखाया जा रहा है,जो भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा । अक्सर जवानों को पुलिस ट्रेनिंग के अलावा अन्य दिनों में दोबारा हथियारों का अभ्यास करवाने के लिए समय-समय पर पुलिस लाइन के प्रांगण में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि पुलिस के जवान आधुनिक हथियारों को बेहतर तरीके से हैंडल करने और उनके रखरखाव के लिए पूरी तरह से निपुण हो सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.