सिरसा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक पहुंचे, वायुसेना केंद्र पर हुआ भव्य स्वागत

सिरसा, 5 मार्च (एम.पी. भार्गव) – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ सिरसा पहुंचे, जहां वायुसेना केंद्र पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने सिरसा की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के बारे में उपराष्ट्रपति को विस्तृत जानकारी दी।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.