सिरसा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो युवको को किया गिरफ्तार, तीन दिन पुलिस रिमांड मन्जुर

ऐलनाबाद ,सिरसा ( एम पी भार्गव ) साइबर क्राइम थाना सिरसा पुलिस ने साइबर ठगी से संबंधित एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों रोबर्ट जॉनसन ब्लू पुत्र ओमप्रकाश निवासी पार्श्वनाथ टावर, गुरुकुल रोड, अहमदाबाद हाल निवासी फरीदाबाद , आशु पुत्र ओमवीर निवासी पट्टी धीराण, सरूरपुर, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश)को गिरफ्तार कर किया गया है।
प्रबंधक साइबर क्राइम थाना सिरसा उप नि 0 सुभाष ने बताया की शिकायत कर्ता राहुल गुप्ता पुत्र सूर्यकुमार गुप्ता निवासी गली नं.13, प्रीत नगर सिरसा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने जनवरी 2024 में गूगल पर “Lotus Salon Franchise” के नाम से सैलून फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए सर्च किया था। इसी दौरान कुछ वेबसाइटों पर दिए मोबाइल नंबरों से संपर्क करने पर अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताते हुए पीड़ित से व्यक्तिगत विवरण और पैसे मांगे। पीड़ित ने उनकी बातों में आकर अपनी पत्नी के खाते से कुल ₹2,50,000/- राशि IDFC बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद वेबसाइट और सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए।
शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना सिरसा में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी पी.एस.आई. सोमबीर द्वारा तकनीकी साक्ष्य और बैंक रिकॉर्ड खंगालने पर साइबर ठगी में प्रयुक्त IDFC बैंक और मोबाइल की लोकेशन फरीदाबाद और अहमदाबाद पाई गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते दो आरोपियों रोबर्ट जॉनसन ब्लू पुत्र ओमप्रकाश निवासी पार्श्वनाथ टावर, गुरुकुल रोड, अहमदाबाद हाल निवासी फरीदाबाद , आशु पुत्र ओमवीर निवासी पट्टी धीराण, सरूरपुर, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया ।
प्रबन्धक अफसर ने बताया कि आरोपियों को पेश अदालत करके तीन दिन पुलिस रिमांड मंजूर किया गया । रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच जारी है ताकि इस संगठित ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।
अभियोग संख्या 72 दिनांक 08.10.2025 धारा 318(4)/61(2) बी.एन.एस. साइबर थाना सिरसा
सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी ऑनलाइन कमाई के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी शिकायत दर्ज करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.