सिरसा: चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में साहिबजादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

रिपोर्ट: (डॉ. एम. पी. भार्गव)सिरसा। ऐलनाबाद (हरियाणा)चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महान बलिदानों से प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथि, विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में साहिबजादों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.