सिकंदराबाद: ऑटो और बस की भीषण टक्कर में दो की मौत, छः घायल

घायलों को उपचार हेतु हॉयर सेंटर रेफर किया

सिकंदराबाद। ऑटो और रोडवेज बस की आमने- सामने की टक्कर के दौरान दो की मौत हो गयी जबकि छ: लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।

sikandarabaad: Two killed, six injured in horrific collision between auto and busबता दें कि कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर पुलिस चौकी के पास दनकौर की तरफ आ रही रोडवेज बस और सिकंदराबाद की तरफ से आ रहे ऑटो में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी तेज थी की बस और ऑटो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। एक्सीडेंट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर दो को मृत घोषित कर दिया गया और बाकी गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.