अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘सिकंदर’, शनिवार 24 जनवरी को शाम 7 बजे

मुंबई, जनवरी 2026 — अनमोल सिनेमा दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है ड्रामा, इमोशन्स और जबरदस्त एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म ‘सिकंदर’, जिसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर शनिवार, 24 जनवरी को शाम 7 बजे होने जा रहा है। एक्शन, म्यूजिक और भावनाओं से सजी यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक खास ट्रीट साबित होगी।

‘गजनी’ और ‘हॉलिडे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ दमदार विजुअल्स और दिलचस्प कहानी का शानदार संगम है। फिल्म में सलमान खान राजकोट के एक शाही और जांबाज हीरो की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपने लोगों के लिए जीते हैं और हर दुश्मन से भिड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनके साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं पैन-इंडिया सनसनी रश्मिका मंदाना, जो अपनी मासूमियत, मस्ती और मजबूत अभिनय से दर्शकों का दिल जीतती नजर आएंगी।

सलमान खान ने फिल्म को लेकर कहा,
“यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें वह सब कुछ है जो दर्शक एक सच्चे बॉलीवुड एंटरटेनर में देखना चाहते हैं—जानदार एक्शन, दमदार डायलॉग्स, पारिवारिक भावनाएं और एक ऐसी कहानी जो अंत तक बांधे रखती है। टेलीविजन पर पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने का मजा ही कुछ और होता है, और मुझे पूरा भरोसा है कि ‘सिकंदर’ सभी को खूब पसंद आएगी।”

फिल्म की कहानी में सलमान खान का किरदार अपने साहस और दरियादिली के लिए लोगों के बीच पूजनीय है। लेकिन जब उनका सामना एक भ्रष्ट नेता के बेटे से होता है और वह एक मासूम महिला की इज्जत की हिफाजत के लिए खड़े होते हैं, तब शुरू होती है एक खतरनाक जंग। इस लड़ाई में उन्हें अपने रिश्तों और अपने लोगों की रक्षा करनी होती है। हर मोड़ पर नए दुश्मन सामने आते हैं और ‘सिकंदर’ की कहानी और भी रोमांचक बनती जाती है।

दमदार कहानी, धमाकेदार एक्शन और दिल को छू लेने वाले ड्रामे से सजी ‘सिकंदर’ एक ऐसा एंटरटेनर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा।

मिस मत कीजिए—‘सिकंदर’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार 24 जनवरी को शाम 7 बजे!

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.