विश्व एड्स दिवस पर हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन

रामपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गांधी समाधी पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश तथा एचआईवी/एड्स पर कार्यरत संस्था के निदेशक रईस अहमद ने हस्ताक्षर कर आमजन को एड्स के प्रति जागरूक किया।

हस्ताक्षर अभियान के उपरांत चेतना सेवा संस्थान प्रिवेंशन डिवीज़न रामपुर द्वारा जिला चिकित्सालय और स्काउट गाइड रामपुर के सहयोग से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो गांधी समाधी से प्रारंभ होकर स्टार चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में स्काउट गाइड के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए HIV/AIDS से बचाव और जागरूकता से जुड़े संदेश दिए।

कार्यक्रम में शामिल सभी स्काउट गाइड विद्यार्थियों को जलपान वितरित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक अंकित गुलाटी, एम.एंड.ई. फैजान कुरैशी, काउंसलर बीना रस्तोगी सहित चेतना सेवा संस्थान प्रिवेंशन डिवीज़न रामपुर का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.