घिनौनी राजनीति पर घेराबंदी, संवेदनशील मुद्दे पर शिवेंद्र की सख्त टिप्पणी

अयोध्या: अयोध्या में भदरसा की नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले पर ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने पीडीए नेताओं की राजनीति पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या, प्रभु श्री राम की नगरी है और इस पर पूरे देश और दुनिया की निगाहें हैं। इस शहर में घटी घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।

शिवेंद्र सिंह ने नेताओं से अपील की है कि वे इस संवेदनशील मामले पर राजनीति करने के बजाय पीड़ित परिवार की पर्दे के पीछे से मदद करें। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार में सक्षम अभिभावक नहीं हैं, तो उनका समर्थन स्वविवेक से किया जाना चाहिए, बजाय फोटो खिंचवाने और बयान देने के।

उन्होंने पार्टी के विधायक बीकापुर, डॉ. अमित सिंह चौहान की सराहना की, जिन्होंने घटना की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया और पीड़ित परिवार की मुलाकात भी करवाई। शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा तय कर दी है।

साथ ही, उन्होंने पीडीए नेताओं द्वारा पीड़ित परिवार पर दबाव डालने और प्रलोभन देने की कोशिशों को निंदनीय और अक्षम्य बताया। शिवेंद्र ने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को सुरक्षा और स्नेह देना आवश्यक है ताकि वे स्वयं को “पीड़ित” न महसूस करें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.